फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वंदे भारत मामले में संयुक्त टीम कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर ऊंज-मुंगरहा के पास मंगलवार को लोहे की कुर्सी से टकराकर डीरेल होने से बची डाउन वंदेभारत ट्रेन के मामले में बुधवार को रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ और एसआईबी की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई दल्ली से बनारस आ रही ट्रेन नंबर 22436 वंदेभारन ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1.20 बजे ऊंज थाना क्षेत्र के ऊंज-मुंगरहा में रेलवे लाइन पर रखी एक लोहे की कुर्सी से टकराकर गई थी। हालांकि ट्रैक पर पड़ी कुर्सी को देख चालक दल ने ट्रेन की रफ्तार कम कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद टक्कर हो गई। 15 मिनट बाद जांच पड़ताल के बाद उसे बनारस के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद से ही पूर्वोत्तर रेलवे की एसआईबी और आरपीएफ की टीम ऊंज-मुंगरहा पहुंच कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। रेलवे लाइन पर लोहे की कुर्सी कैसे पहुंची। इसका अब तक पता नहीं चल सका है। उप निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट रामबाग विजय यादव ने बताया कि मामले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें