फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठंड में 15 फीसदी बढ़े जोड़ों के दर्द के मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड शुरू होते ही हड्डी व जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल रोगियों की संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड में तापमान में गिरावट के कारण नसें सिकुड़ने लगती हैं। वहीं शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डी व जोड़ों का तकलीफ बढ़ जाती है। हड्डियों में लचीलेपन की कमी आ जाती है, जिससे जोड़ों में अकड़न की समस्या होती है। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद यादव ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में इस तरह के 30 से 35 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। बताया कि पूर्व लगी चोट व ठंड में नसों के सिकुड़ने से ऐसी समस्या हो रही है। बताया कि जिन्हें पहले से गठिया है, ठंड में उनकी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंड की शुरुआत से ही दर्द और सूजन परेशान करने लगती है। जुवेनाइल आर्थराइटिस से पीड़ित बच्चों में भी दर्द बढ़ जाता है। पहले कभी दुर्घटना में हड्डियां या लीगामेंट आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं तो उस स्थिति में भी इस मौसम में दर्द बढ़ जाता है। अस्वस्थ जीवन शैली और खान-पान की गड़बड़ियां इसके मुख्य कारण हैं। बताया कि प्राणायाम और व्यायाम करने से हड्डियों को गर्माहट मिलती है। जोड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे हड्डी व जोड़ों में दर्द नहीं होता व पैरों में अकड़न की समस्या नहीं होती। जो लोग सर्दियों में धूप नहीं सेंकते व शारीरिक गतिविधियां काम करते हैं, उनके साथ भी यह समस्या होती है। डॉ. विनोद यादव ने बताया कि ठंड के मौसम में हड्डियों की समस्या 50 प्लस उम्र के लोगों में ज्यादा होती है। ठंड में हड्डियों को दर्द से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना चाहिए। इसके अलावा हल्के व्यायाम करने के साथ गर्म पानी से नहाने और पर्याप्त पानी पीना चाहिए। बताया कि जिन्हें गठिया संबंधी समस्या है, वे धूप या विटामिन डी सप्लीमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा, जोड़ों को गर्म रखने के लिए जैकेट, दस्ताने और ऊनी मोजे पहनें और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें