फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर के जलालपुर और मामदेवपुर में बने अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। इससे दोनों कॉलेजों में पठन-पाठन प्रभावित है। शिक्षकों की कमी के कारण यहां सिर्फ 55 विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं। 20 के मुकाबले महज पांच शिक्षक ही अलग-अलग विषय पढ़ा रहे हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र सरकार की मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट स्कीम अब परिवर्तित नाम (प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम) के तहत भदोही नगर में वर्ष 2016 में मामदेवपुर में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के लिए 324.82 लाख रुपये और जलालपुर में राजकीय इंटर काॅलेज निर्माण के लिए 288.65 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2024 में कार्यदायी संस्था ने दोनों विद्यालयों का निर्माण कर जनवरी 2025 में शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया था। 500-500 सीट के दोनों कॉलेजों में अप्रैल से छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हो गया लेकिन पद सृजन न होने के कारण शिक्षकों की समस्या बढ़ गई। शासन के निर्देश पर दोनों कॉलेजों में दो और तीन शिक्षकों को समायोजित किया गया। किसी तरह पढ़ाई तो शुरु कर दी गई, लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पर प्रधानाचार्य समेत 10-10 शिक्षकों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में सिर्फ पांच ही है। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों कॉलेजों में पद सृजन नहीं हो सके हैं। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें