इसमें एसएलवी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड गुडग़ांव हरियाणा कंपनी के भर्ती अफसर सुनील कुमार यादव ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
मेले में साक्षात्कार के लिए कुल छह सौ 18 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया और साक्षात्कार में कुल 303 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में कुछ अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी साक्षात्कार लिया।
इसमें सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, सिक्यो रिटी सुपरवाइजर का चयन शारीरिक नाप-जोख, लिखित परीक्षा के बाद किया गया। कंपनी से कुल 260 युवाओं का चयन किया गया।
मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम के भर्ती अधिकारी विशाल कुमार सरोज व बीपी शर्मा ने एलआईसी एजेंट कैरियर बनाने के लिए 21 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इस मौके पर सत्यदेव, लायक हुसैन, लव कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।