फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू मुद्दे पर फूंका राहुल गांधी का पूतला

Sun, 21 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ कर रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता डॉ. राकेश दूबे के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को वंदे मातरम का नारा लगाते हुए शीतल पाल तिराहे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

 कांग्रेस मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। डॉ. दूबे ने कहा कि सेक्युलरिज्म के नाम पर कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल देशद्रोहियों का पक्ष लेकर देश की एकता और अखंडता को कमजोर कर रहे हैं।
विज्ञापन


 अफजल का समर्थन करने वाले खालिद जैसे लोग देश के संविधान को चुनौती दे रहे हैं और सियासी दल वोटबैंक के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी।

छात्रनेता अनुज पांडेय ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रविरोधी माहौल देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा। ऐसे कृत्य से देश को अंदर से कमजोर किया जा रहा है।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने ज्ञानपुर कोतवाली में डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी पीके मिश्र को तहरीर देकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर आनंद मिश्र, विनय, प्रवेश, अंशुमान, अतुल, अनूप दूबे, अनुज शुक्ला, मोहित सिंह, पवन दूबे, सचिन राय, राहुल चौबे, शुभम पांडेय, अंकित तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें