फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष: 26 को नामांकन, तीन को वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों कि चुनाव के लिए 3 जुलाई की तिथि घोषित कर दी गई है। इस क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखोरी ने भी जनपद में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी। बुधवार को डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिस जारी कर दिया जिसमें नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया जारी की गई। डीएम ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए 26 जून को जिला मुख्यालय के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी दिन शाम को 3:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को नामांकन करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपना नाम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच की अवधि में वापस ले सकते हैं। इसके बाद नामांकन वापसी की अवधि बीतने के बाद उसी दिन शाम को 3:00 बजे सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 के बीच संपन्न कराई जाएगी। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया 3:00 बजे से शुरू होकर मतगणना समाप्त होने तक पूरी कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य की तिथि जारी होने के बाद कालीन नगरी में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। इस क्रम में जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए सपा भाजपा में घमासान की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि विपक्षी खेमे के कुछ जिला पंचायत सदस्यों की कुंडली पुलिस की ओर से भी कंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें