फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी में टिकट के लिए घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। कुछ उम्मीद्वारों ने नामांकन पत्र भी ले लिया है। भाजपा में टिकट के लिए आपस में घमासान मचा हुआ है। टिकट के लिए प्रत्याशी लखनऊ तक की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। इसके लिए अब पार्टी में दो संभावित उम्मीद्वारों में टिकट के लिए रस्साकसी तेज हो गई है। दरअसल जनपद सृजन के ढाई दशक के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक न पहुंच सकी भाजपा इस बार कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। इसके लिए बाकायदा सत्ता के सहारे सिंहासन तक पहुंचने के लिए समीकरण साधने की तैयारी में है। जिला कमेटी ने दो नामों की संस्तुति की है। इसमें से अब किस पर प्रदेश नेतृत्व अपना आशीर्वाद देता है यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन जिले में अध्यक्षी को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। वहीं सपा समेत अब तक तीन उम्मीद्वारों के नाम सामने आए हैं। सपा से श्यामा कुमारी मौर्य जहां पार्टी की ओर से अधिकृत हो चुकी हैं। भाजपा के पार्टी सूत्रों की माने तो अमित सिंह और अनिरुद्ध त्रिपाठी का नाम प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा गया है। अब पार्टी तय करेगी किसको टिकट दिया जाए। माना जा रहा है कि अगर अमित सिंह को टिकट मिला तो अनिरुद्ध निर्दल ही ताल ठोकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के पास नाम भेजे गए हैं। वहीं से उनका चयन होगा। सूत्र बताते हैं कि एक उम्मीद्वार के संपर्क में 14 सदस्य हैं, जो अध्यक्षी की कुर्सी पर बिठा सकते हैं। बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में पार्टी का महत्व कम होता है। जिसका हाथ जितना भारी, सदस्य उसी के पाले में ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें