फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहां गांव में शनिवार की रात चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार नगद समेत लगभग पांच लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को जानकारी होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिखापढ़ी की।
विज्ञापन

पीड़िता बैजंती देवी पत्नी हृदयनारायण साहू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि ठंड अधिक होने के कारण परिजन घर के अंदर सो रहे थे। देर रात चोर पीछे की ओर से छत पर चढ़कर अंदर घुस गए और आलमारी, बाक्स, अटैची को तोड़कर 20 हजार रुपये नगद, तीन पुत्रियों के रखे गहनों में सोने के दो नग झुमका, एक नग मांग टीका, दो नग अंगूठी, पांच नग चैन, चांदी के चार नग कमरबंद पेटी, पांच नग लच्छा, तीन नग पैजनी, बैग में रखा डाक पासबुक, जरूरी कागजात उठा ले गए। कमरों का दरवाजा खोलने पर चोरी के बाद बिखरे सामानों को देख शोरगुल मचाया। ग्रामीणों ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठाया कि ठंड और कोहरे में रात्रि गश्त न होने का परिणाम गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों को उठाना पड़ रहा है। थाने में तैनात जवानों के साथ तीन-चार वाहन 112 नंबर पुलिस बल होने के बाद भी आए दिन चोर किसी न किसी घरों को निशाना बनाकर चुनौती दे रहे हैं। एसओ एसके त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें