फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में जांच करने पहुंचे जेई, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सांसद आदर्श गांव कौलापुर में रविवार की रात में इंटरलाकिंग कार्य का सत्यापन करने पहुंचे अवर अभियंता के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे वह बिना जांच किए वापस लौट आए। इसके बाद सोमवार को दोपहर में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी खुद जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर कौलापुर गांव की जांच के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह को नामित किया गया है। गांव में इंटरलाकिंग कार्य का का भौतिक सत्यापन करने के लिए रविवार की रात करीब आठ बजे अवर अभियंता आरईएस अखिलेश सिंह पहुंचे। वह इंटरलाकिंग कार्यों का सत्यापन कर रहे थे कि ग्रामीण नाराज हो गए। पूर्व ग्राम प्रधान श्रीनिवास चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पूर्व आनन-फानन में इंटरलाकिंग कार्य कराया गया। इस्टीमेट बनवाने के लिए अवर अभियंता प्रधान की गाड़ी से गांव में पहुंचे। रात में सत्यापन करने का क्या मतलब है।
अवर अभियंता अखिलेश सिंह ने कहा कि वह सत्यापन के लिए गए थे। ग्रामीणों के विरोध करने पर वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को रात में काम कराने का वीडियो वायरल होने के मामले में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव में काम कराने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें