फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पंचायतीराज के सामने जेई को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लाक के लक्ष्मणा-चौबेपुर गांव में बुधवार को जांच करने पहुंचे संयुक्त सचिव पंचायती राज के सामने जेई धीरेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने जेई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। टीम की सूचना पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही ग्रामीण भाग निकले। हालांकि हंगामे के कारण टीम बिना जांच किए लौट आई। जेई की तहरीर पर औराई थाने पर 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ब्लाक प्रशासन पुराने पंचायत भवन को निष्प्रोज्य दिखाकर बिना नीलामी कराए बिना ही नये पंचायत भवन का निर्माण मनचाहे ढंग से कराना चाहता है। मामला शासन तक पहुंचने पर शासन ने ही संयुक्त सचिव पंचायतीराज विभाग अवधेश खरे को जांच के लिए भेजा था। डीपीआरओ राकेश यादव के साथ संयुक्त सचिव अवधेश खरे बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे लक्ष्मणा-चौबेपुर गांव पहुंचे। टीम के मौके पर पहुंचते ही शिकायतकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप में जेई ग्रामीण अभियंत्रण-आरईएस धीरेंद्र सिंह को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर सीओ रामलखन मिश्रा टीम के साथ जब तक गांव पहुंचते तब तक बंधक बनाने वाले फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने जेई की तहरीर पर 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एसडीएम औराई लालबाबू दुबे ने कहा कि संयुक्त जांच टीम हाईकोर्ट के आदेश पर उक्त गांव में आई थी और संयुक्त सचिव पंचायतीराज विभाग अवधेश खरे अपनी जांच रिपोर्ट को हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे। इस मामले में दो लोगों को हाईकोर्ट ने तलब भी किया है। बंधक बनाने के सवाल पर एसडीएम ने स्थिति को सामान्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें