ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड हादसा को हुए 20 दिनों के ऊपर का समय बीत चुका है। हादसे में झुलसे मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। बुधवार तक अस्पतालों से कुल 36 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, अभी भी कुल 29 मरीज वाराणसी व जिले के अन्य अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
दो अक्टूबर को औराई कोतवाली के पास मां दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई। हादसे में लगभग 77 लोग झुलस गए। वहीं 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हादसे का जख्म इतना गहरा था कि कई घरों में दिवाली के दिन दिये भी नहीं जले। हालांकि अब अच्छी खबरें भी आनी शुरू हो चुकी हैं। हादसे में झुलसे मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। अब तक 36 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अभी भी लगभग 29 मरीजों का भदोही और वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चिकित्सालय से घर लौटे लोगों की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
कहां कितने मरीजों का चल रहा इलाज
ट्रामा सेंटर - 6
बीएचयू- 7
जीवनदीप हास्पिटल- 6
सूर्या ट्रामा सेंटर- 2
जीवन धारा-3
ईशी हास्पिटल-4