फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं का धरना

Tue, 25 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
धरना करते जदयू के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 13 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को             धोखा दिया। 
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव लोलारख उपाध्याय ने कहा कि गांव की भोली जनता और किसानों की बात कर सरकारें सत्ता पर काबिज होती हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। पार्टी की 13 सूत्री मांगों में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराने, किसानों के लिए बिजली 18 घंटे करने के साथ आधा बिल, नीलगाय और छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए ठोस प्रबंध, गंभीर बीमारी से ग्रसित किसानों को नि:शुल्क उपचार, महिलाओं को सरकारी नौकरी में अलग से आरक्षण, नए राशन कार्ड में व्याप्त धांधली की जांच, प्रदेश में सूखा राहत पैकेज में की गई धांधली की जांच कराने की मांग की। आशिक अली, सूर्यमणि यादव, रिंकू यादव, विनय कुमार मौर्य, पप्पू भारती, मथुरा मौर्य, सुधाकर सरोज, कैलाशनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें