फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला जूनियर हैंडबाॅल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिला स्टेडियम में हो रहे जिलास्तरीय जूनियर खेलों में शुक्रवार को हैंडबॉल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल में उसने स्टेडियम एकादश को 6-3 से हराया। कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में साहिल, 65 किलो भार वर्ग में यशवंत ने जीत दर्ज की। हैंडबाल में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में गोपीगंज ने जोगिनका को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में यंग स्पोर्टिंग क्लब ने भदोही क्लब को 4-0 के भारी अंतर से हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय ने गोपीगंज 9-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम एकादश ने यंग स्पोर्टिंग क्लब को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने 6-3 के अंतर से स्टेडियम एकादश को हराकर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। शुक्रवार को ही खेले गए कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलो भार वर्ग से लेकर 125 किलो भार वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 57 किलो वर्ग में साहिल यादव, 61 किलो वर्ग में हिमांशु, 65 किलो वर्ग में यशवंत यादव, 70 किलो वर्ग में संदीप बिंद, 74 किलो वर्ग में अमित यादव, 79 किलो वर्ग में विकास यादव, 86 किलो वर्ग में विवेक सिंह, 92 किलो वर्ग में प्रशांत कुमार, 97 किलो वर्ग में शुभम सरोज, 125 किलो वर्ग में आयुष विजेता रहे। सुबह उप क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तीसरे दिन खेलों का शुभारंभ किया।
खिलाडियों से कहा कि हार होने पर पुनः जीतने की जिद के साथ मैदान में उतरने वाले की ही जीत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें