फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर रोड पर सात घंटे जाम से लोग हुए पस्त

Sun, 11 Sep 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
इंदिरा मिल फ्लाईओवर के बारे में राजकीय निर्माण एजेंसी के एसडीओ से जानकारी प्राप्त करते जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह
विज्ञापन
नगर के भदोही-जौनपुर मुख्य मार्ग पर तीन सप्ताह से बना गड्ढा शनिवार को यातायात के लिए भारी मुश्किलों का सबब बन गया। गड्ढे पर ध्यान नहीं दिए जाने से सुबह मिर्जापुर से जौनपुर की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्रक उसमें धंस गया। इससे यातायात बुरी तरह चरमरा गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहन खिसक-खिसक कर चलने लगे। ट्रक से गिट्टियां उतार कर यातायात बहाल कराने में दोपहर के दो बज गए। लगभग 7 घंटे तक शहर जाम में जकड़ा रहा।          इस दौरान चिलचिलाती धूप में लोग झेल गए।  
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बरसात से सभी प्रमुख मार्गों की दशा दयनीय हो गई है। शहर के मेनरोड सेंट्रल बैंक के सामने छोटा सा गड्ढा धीरे-धीरे बड़ा होता गया। गड्ढे को पाटने का प्रयास नहीं किया गया। इसका नतीजा शनिवार को गड्ढे में लोड ट्रक फंसने के रूप में दिखा। ट्रक इस प्रकार फंस गया कि फिर उसे अनलोड करने के बाद भी निकाला जा सकता था। ट्रक पर गिट्टी लादकर चालक अजय कुमार जौनपुर जा रहा था। ट्रक फंस जाने के बाद सुबह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। स्कूलों के समय स्कूल बसों का आवागमन भी घंटों तक ठप रहा। जाम में फंसे लोग खीझ गए। लोगों का कहना था कि यह तो होना ही था। जौनपुर से परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे आशीष गुप्ता ने कहा कि वह दो घंटे से जाम में फंसकर बेहाल हैं।   कई स्कूली बसों ने रास्ता बदलकर निकलने का प्रयास किया तो कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क दलदल का रूप ले चुकी थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सुधि नहीं ली। दोपहर दो बजे तक ट्रक हटाए जाने के              समय तक किसी तरह यातायात रेंगता रहा। सड़क खाली हो जाने के बाद उसके गड्ढे से भी दुर्घटना और जाम की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन से त्योहारी सीजन में मेन रोड ही नहीं स्टेशन रोड, अहमदगंज, चौरी रोड, आदि को सुदृढ़ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें