भदोही। एमआरसीसी क्रिकेट क्लब मूंसीलाटपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पाली (जौनपुर) ने कौशांबी को तथा दूसरे मैच में एनएनएस सुरियावां ने खैरा मिर्जापुर को करारी शिकस्त दी।
पहले मैच में टॉस हारने के बाद कौशांबी ने पहले बल्लेबाजी की और मात्र 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसके बल्लेबाज नीरज ने 17 और दिव्यांश पाठक 12 रन ही कुछ देर तक क्रीज पर टिक सके। पाली जौनपुर ने 13 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। पाली के बल्लेबाज दिनेश यादव ने 24 रन बनाए। दूसरे मैच में खैरा एनएनएस सुरियावां ने खैरा मिर्जापुर को करारी शिकस्त दी। सुरियावां की मजबूत टीम ने 15 ओवर में 134 रन बना दिए। जिसमें निशांत सिंह 61 रन के साथ मुख्य स्कोर रहे। इसके अलावा लक्ष्मण ने 24 और दीपांकर ने 22 रन बनाए। खैरा मिर्जापुर के गेंदबाज मोनू ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी खैरा मिर्जापुर मात्र 67 रन बनाकर आल आऊट हो गई। खैरा के बल्लेबाज शिवेंद्र ही ने 41 रन बना सके। बाकी विकेट धड़ाधड़ गिरते चले गए।