फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के दोहरे हत्याकांड में शूटर था फईम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 50 हजार का इनामी बदमाश फईम जिले की पुलिस के सामने कई गहरे राज उगले हैं। मुंबई में 11 साल पूर्व हुए एक हत्याकांड में जहां वांछित था वहीं जौनपुर के शाहगंज में दोहरे हत्याकांड में शूटर की भूमिका में रहा। पुलिस के पास उसके आपराधिक रिकार्ड भले ही थे, लेकिन फोटो न होने से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। एसपी ने मुंबई और जौनपुर पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी साझा की। भदोही के मोरवा नदी पुल के पास रविवार भोर में मुठभेड़ में पुलिस ने अंतरप्रांतीय लुटेरा गिरोह के सरगना एवं इनामी बदमाश रमजान और फईम को सोमवार को जेल भेज दिया गया, लेकिन इस दौरान पूछताछ में फईम ने कई राज उगले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फईम ने पूछताछ में बताया कि जौनपुर के शाहगंज में 2014 में दोहरे हत्याकांड में वह शूटर था जबकि 11 साल पूर्व उसने मुंबई में हत्या की थी। दोनों ही मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 25 जून को चौरी में सराफा व्यवसायी से लूट के बाद वाराणसी के लोहता गांव निवासी रमजान अली और आजमगढ़ के सजनी गांव निवासी फईम की जिले की पुलिस को तलाश रही। पुलिस ने विशेष अभियान में उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दोनों फरार चल रहे थे। कई जिलों की पुलिस के लिए फईम वांछित था, लेकिन उसकी फोटो न होने से वह पकड़ से लगातार दूर रहा। अंतत दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि फईम बहुत ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ मुंबई में हत्या एवं लूट का मुकदमा दर्ज है। वह वर्ष 2011 से फरार चल रहा तो आजमगढ़ पुलिस उसे 2019 से तलाश रही है। जौनपुर के दोहरे हत्याकांड और मुंबई की हत्या से जुड़ा इनपुट वहां के अधिकारियों से साझा किया है। जिससे मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में सहयोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें