फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का शोषण करती है गैर कांग्रेसी सरकारें

Sat, 26 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करतीं नीलम मिश्र
विज्ञापन
 इलाके के नथईपुर गांव में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र का पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में जिले भर से जुटे कांग्रेसियों आदि ने उन्हें माला फूल पहनाकर स्वागत किया। आश्वस्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करेगी। अभिनंदन कार्यक्रम राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के नारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.मिश्रा ने कहा कि देश हो या प्रदेश में हो सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सरकार ही स्थिरता, रोजगार और सम्मान देती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी की नीति ही सबको साथ लेकर चलने की है। प्रदेश में सपा,बसपा और भाजपा की सरकारें जातिवाद, सांप्रदायिकता, अराजकता, शोषण ही करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार तो महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह विफल है, वह सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगलाने में सफल रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार में दाल 70 रुपये किलो थी तो बेतहाशा मंहगाई होने का भाजपा ढिंढोरा पीट रही थी। अब एनडीए सरकार है तो सस्ता होने पर दाल की कीमत 120 रुपये किलो है, जो कि दो सौ तक पहुंची थी।  उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी को अपने वोट देकर मजबूत बनाए, जिससे देश और प्रदेश को संकीर्णता से निजात दिलाया जा सके। इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, लव कुश नारायण मिश्र, राजेश पांडेय, रामेश्वर मिश्र, निजाम, महमूद आलम, जोखू अंसारी, गाजी अंसारी, सरदार, रामशिरोमणि, छोटेलाल, रामजीत पाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें