फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सु्ग्रीव’ के निधन पर शोक में डूबे ‘जामवंत’

विज्ञापन
रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां (भदोही)। टेलीविजन इतिहास में मील का पत्थर साबित हो चुके रामानंद सागर कृत धारावाहिक रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्यामसुंदर के निधन पर भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राजशेखर उपाध्याय ने शोक व्यक्त किया है। चंद्रशेखर उपाध्याय ने रामायण में सुग्रीव के प्रमुख सलाहकार जामवंत की भूमिका निभाई थी। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में राजशेखर ने बताया कि 33 साल पूर्व जब रामायण को रामानंद सागर ने बनाना शुरू किया तो एक एक किरदार को खोजा गया। सुग्रीव के लिए एक अच्छे कलाकार की जरूरत थी। ट्रेन में श्यामसुंदर से मुलाकात हुई तो रामानंद जी के पास ले गए। जहां सु्ग्रीव पात्र के लिए उनका चयन हो गया। बताया कि श्याम सुंदर से उनका काफी गहरा लगाव रहा। वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें