फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जल जीवन मिशन ने बिगाड़ दी सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना ने जिले की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क बिना दुरुस्त किए छोड़ दी गई है। शासन ने राहगीरों के दर्द को महसूस किया है। जल निगम को जिले की 150 किमी बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देशित किया है। निगम ने कार्यदायी संस्थाओं को पत्र जारी शासनादेश का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना जिले में दूसरे फेज में 2021 में शुरू हुई। इसमें करीब 300 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। घर-घर जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन विस्तार में शहर से लेकर गांव तक की सड़कें खराब हो गई हैं। पिच से लेकर इंटरलाकिंग खड़ंजा और कच्चे मार्ग की दशा खराब है। राहगीरों का मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 73 परियोजनाओं को सीधे पंप से शुरू कर दिया गया है। लोगों ने शिकायत शासन से की थी। जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने बताया कि पहले चरण में 150 किमी सड़क चिह्नित की गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है। डेढ़ महीने में सड़क को दुरुस्त कराने को कहा गया है। -
इनसेट
साल भर से दर्द दे रही खराब सड़कें
ज्ञानपुर। जल जीवन मिशन योजना के कारण गांव से लेकर शहर तक टूटी सड़कें खराब हो गई हैं। एक साल से लोगों को दर्द दे रही है। साइकिल व बाइक सवार अभोली, चौरी, मोढ़, सुरियावां मार्ग पर जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें