फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो बार हुई बूंदाबांदी, छाए रहे बादल

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में शाम के समय छाया रहा बादल। संवाद
विज्ञापन
जिले में मंगवालर को मौसम ने फिर से लोगों को मायूस किया। दिनभर धूप और छांव का दौर जारी रहा। इस दौरान दो बार बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। शाम के एक अचानक बादल छाने से अंधेरा छा गया, लेकिन यह बादल भी बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय तो हो रहा है, लेकिन हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं।मंगलवार की दोपहर में तेज धूप, लेकिन शाम के समय घने बादल छाए रहे। इसके बाद भी ज्ञानपुर समेत औराई, गोपीगंज, सुरियावां, अभोली, ऊंज, सीतामढ़ी, बाबूसराय और महराजगंज में बूंदाबांदी भी हुई। हवाओं की रफ्तार भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजित चतुर्वेदी ने बताया कि इन दिनों हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं बन पा रही है। बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें