फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई, पढ़ाई और दवाई मुफ्त

Sun, 09 Aug 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के जिला महासचिव राजितराम यादव की अगुवाई में निकली रैली वहिदा, सुधवैं, कलापुर, त्रिभुवनपुर, परशुरामपुर होते हुए पुन: गोधना में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सभा में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सपा की नीतियां सर्व समाज के विकास के लिए हैं। उन्होंने खुद के कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की।
कहा कि सपा सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई और मुफ्त दवाई की व्यवस्था की है। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा।
कहा कि सूखा राहत के लिए सरकार ने 50 फीसदी से अधिक धनराशि जारी कर दी है। जो धन बचा है, वह भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में कल्लू राम यादव, भूपेंद्र यादव, दीनानाथ यादव, बैजनाथ सरोज, कमला महतो, कपिलदेव सरोज, रामराज यादव, कृष्ण मुरारी, कनौजिया, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्ञानपुर: सपा नेता तेजपति यादव के नेतृत्व में सपा के सरपतहां स्थित कार्यालय से शनिवार को साइकल यात्रा निकाली गई।
 साइकल यात्रा सरपतहां से बनपुरवा, उमरपुर, कसिदहां, चकसुंदरपुर, नथईपुर, ज्ञानपुर, भुड़की होते हुए सरपतहां में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सुजीत यादव, शिव कुमार, राम प्रकाश, जय प्रकाश पाल, जगदीश पाल, जग नारायण पाल, मदन सरोज, दयालाल सरोज, अखिलेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें