ज्ञानपुर। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी रविंद्र गौड़ ने रविवार को जिले में कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। अधिकारी द्वय कोतवाली औराई पहुंचे और डीएम आर्यका अखौरी और रामबदन सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि लोगों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जो लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते दिखाई दे रहे है उनका चालान करें। कमिश्नर ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कोरोना कर्फ्यू में लगी है वे अपने दायित्वों का निर्वहन करें।