सुरियावां। एसडीएम भदोही की टीम ने मंगलवार को सुरियावां बाजार में पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान लाइसेंस रेन्यूवल, नवीनीकरण, अग्निशमन यंत्रों की कमी मिलने पर व्यापारियों को सख्त हिदायत देकर दीपावली से पूर्व कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश भी दिया गया। सोमवार को तहसील सभागार में पटाखा व्यापारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को गाइड लाइन का पालन करने, उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया था। दूसरे दिन से तहसील टीम ने सबसे पहले सुरियावां बाजार को लक्ष्य मानकर जांच शुरु कर दिया। एसडीएम चंद्रशेखर ने कहा कि जांच में मिली खामियों को सुधारने का मौका दिया गया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम मेंक्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान, उप निरीक्षक संतोष राय आदि रहे।