फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता दस मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के दरगाह में रविवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्री बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा दरगाह की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान उपकार शर्मा, रामेश्वर यादव, वर्ल्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट विशाल साहनी व ईरान के विश्व चैंपियन पहलवान मुहम्मद इरफ़ान प्रतिभाग करेंगे। श्री बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा के संचालक एवं भारतीय कुश्ती संघ मऊ के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह पहलवान ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री गिरीश चंद यादव मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में 57 किलो, 65 किलो, 74 किलो तथा 86 से 100 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक वर्ग में 15 पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

विजेता पहलवान को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 11 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें