फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा सांसद जया बच्चन की निधि से तीन गांवों में होगी इंटरलॉकिंग, ग्रामीणो को होगी सहूलियत

Mon, 10 Feb 2025 06:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

कालीन नगरी भदोही को राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने करीब एक दशक पहले अपना नोडल जिला बनाया था। इसके बाद सांसद ने जिले में भदोही ब्लॉक के लांगनबारी, दत्तीपुर और कनेहरी गांवों को गोद लिया। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन की निधि से औराई ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में एक करोड़ से इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। ब्लॉक से काम के लिए स्टीमेट मांगा गया है। नए वित्तीय वर्ष में यह काम शुरू हो जाएगा। इससे गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


कालीन नगरी भदोही को राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने करीब एक दशक पहले अपना नोडल जिला बनाया था। इसके बाद सांसद ने जिले में भदोही ब्लॉक के लांगनबारी, दत्तीपुर और कनेहरी गांवों को गोद लिया। नाली, इंटरलॉकिंग, सौर ऊर्जा पैनल के अलावा सीसी रोड के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये जारी किए। इससे संबंधित ग्राम पंचायतों में काम कराए गए।
विज्ञापन

अब सांसद ने औराई ब्लॉक के हमीदपट्टी, सहसेपुर और इटवां में इंटरलॉकिंग की स्वीकृति प्रदान किया है। सहसेपुर और हमीदपट्टी में 47-47 लाख और इटहवां में सात लाख 46 हजार रुपये खर्च होंगे। इंटरलॉकिंग होने से ग्रामीणों को कीचड़युक्त मार्ग से मुक्ति मिलेगी।

डीआरडीए कार्यालय में इसका पत्र आ चुका है। ब्लॉक से इसके लिए स्टीमेट मंगाया गया है। परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने कहा कि राज्य सभा सांसद की ओर से औराई की तीन ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। स्टीमेट आने पर पैसा जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें