फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहभर भी नहीं झेल सकी इंटरलाकिंग

Tue, 04 Aug 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों की सुविधा के लिए नगर के वार्ड नौ में एक माह पूर्व पांच लाख रुपये की लागत से बना इंटरलाकिंग मार्ग एक बारिश भी नहीं झेल सका। मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त ठेकेदार के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


खमरिया नगर के वार्ड नंबर नौ में चार लाख 90 हजार की लागत से करीब 25 दिन पूर्व इंटरलाकिंग मार्ग तैयार किया गया। पिछले दिनों हुई बारिश में मार्ग जगह-जगह उखड़ गया। नगर के अयाज अहमद के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर पंचायत से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नागरिकों ने जिलाधिकारी से उक्त ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने और उसे काली सूची में डालने की मांग की। नगर पंचायत के ईओ रंग बहादुर पटेल ने कहा कि उक्त इंटरलाकिंग का टेंडर उनके समय का नहीं है। इंटरलाकिंग खराब है तो दोबारा बनवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें