फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 लाख से होगा इंटरलाकिंग व शेड का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में करीब 25 लाख रुपये की लागत से इंटरलाॅकिंग व टीन शेड का काम होगा। बारिश के दिनों में आने वाले मरीज, तीमारदारों को अब कीचड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। अस्पताल में इंटरलॉकिंग सहित तीन अलग-अलग कार्य कराए जाएंगे। शासन से बजट की स्वीकृत होने के बाद अस्पताल तैयारी में जुट गया है। जिला अस्पताल में करीब दो बिस्वा रकबे में हर्बल गार्डेन है। यहां लगभग 20 प्रकार के पौधे हैं। जहां सुबह शाम मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी बैठते हैं। यहां बारिश के दिनों में कीचड़ की समस्या होती थी। यहां इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसी तरह ड्रग स्टोर एवं एक्सरे के पीछे शेड और इमरजेंसी ब्लॉक के सामने शेड का कार्य होगा। इन तीनों कार्यों के लिए 25 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। सामने शेड वर्क बनने के मरीजों को गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। ठंड में शेड से बाहर निकलकर धूप ली जाएगी। एक्सरे के पीछे भी शेड बनाया जाएगा। वहां बड़ी वाली लाइट भी लगाई जाएगी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले यह प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे अब स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें