फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पिछड़ा समाज का हित सुरक्षित : प्रकाश

विज्ञापन
घोसियां के राजापुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
घोसियां। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। पिछड़ा समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। 2027 के चुनाव में भाजपा की एक बार फिर यूपी में सरकार बनेगी। वह वाराणसी से प्रयागराज जाते समय बोल रहे थे। उनका घोसियां के राजापुर में उमाशंकर पाल के यहां स्वागत किया गया। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी पाल और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होने की जरूरत है। समाज के लोगों को हर काम में आगे रहना चाहिए। राजनीति, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में बढ़-चढ़कर शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें