फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगा इंटैक

विज्ञापन
इंटैक के भदोही चैप्टर की पहली बैठक को संबोधित करते सीए एके ठुकराल। स्रोत- संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनपद की सांस्कृतिक धरोहर और कला की समृद्धी और संरक्षण के लिए शुक्रवार को इंटैक (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) के भदोही चैप्टर का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

नगर के निजी होटल में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि यह बढ़िया और सशक्त प्रयास है।
कहा कि आप इसके लिए काम करिए आपको इसमे प्रशासनिक स्तर पर कोई रुकावट नहीं आने दिया जाएगा। जिलाधिकारी संस्था का पहला सदस्यता फार्म भरा। उन्होने कहा कि यह संस्था भारत के गौरवशाली सांस्कृति को सहेजने और संरक्षण का कार्य कर रही है।
एक सामुहिक प्रयास से भदोही की सांस्कृतिक विरासत और कला को और समृद्ध किया जा सकता है। कहा कि यहां पार्कों की दशा को बेहतर करने की आवश्यकता है। भदोही एक्सपो मार्ट की उपयोगिता भी बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

प्रमुख कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया ने कहा कि हमारे पास करने को बहुत कुछ है। लोग यहां आएं तो यहां से हमारी अच्छी छवि लेकर जाएं। सीए एके ठुकराल ने इंटैक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पंकज बरनवाल, जय प्रकाश गुप्ता, शिव सागर तिवारी, डॉ.पीयूष जायसवाल, एपी पांडेय, अंकुश ठुकराल, दिलीप गुप्ता, पंकज जायसवाल, अजय काबरा, दिपक श्रीवास्तव, रमेश काबरा, संतोश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें