फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच लाख की हेराफेरी में बीमा एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सर्रोई नहर पुलिया के पास से बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की पांच लाख की किस्त हड़पने और दस्तावेज में हेराफेरी करने के आरोपी मोसम्मी किशन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भदोही नगर के मोहल्ला निजामपुर चकसैफ निवासी शाहिद अली अंसारी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है। सर्रोई निवासी बीमा धारक सोनू विश्वकर्मा ने सात जून को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि इंश्योरेंस कंपनी के दोनों एजेंटों से 9.80 लाख रुपये का बीमा कराया था। उसकी वार्षिक किस्त 98 हजार रुपये है। उसने एक साथ पांच किस्तों का पैसा दोनों को दे दिया। दोनों ने उसकी किस्त के पैसे हड़प लिए और फर्जी किस्त थमा दी। उसे बीमा का सर्टिफिकेट मिला तो उसमें नामिनी उसके भाई को न कर मोसम्मी ने अपने पत्नी का नाम करा लिया था। सर्टिफिकेट देखकर उसने विरोध किया तो दोनों ने कहा कि इसे ठीक करा देंगे। उसे शक हुआ तो वह इंश्योेरेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचा। वहां जानकारी मिली कि उसकी एक भी किस्त जमा नहीं है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और रविवार को शाहिद अली को गिरफ्तार कर लिया। भदोही कोतवाली के एसएचओ सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को गांव की नहर पुलिया के पास वाहन जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें