उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हरिहरनाथ मंदिर पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही अनुदेशकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि अनुदेशकों को नियमित करने की मांग गत दो साल से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। 25 मई को मुख्यमंत्री को अनुदेशक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराएंगे। सीएम से पहले जिलाध्यक्ष और तीनों विधायकों को भी ज्ञापन दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अनुदेशक पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। सात हजार मानदेय में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं को संगठन सुलझाएगा। अनुदेशकों से आग्रह किया कि 25 मई को भदोही पहुंचें, जिससे सीएम से मिलने के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर बृजेश तिवारी, राजेंद्र, शशिप्रकाश, शरद बिंद, आनंद सरोज, नवीन सिंह, सुभाष सरोज, इंद्रजीत, जितेंद्र, दिनेश पाल, वेद प्रकाश, चंदा वर्मा, प्रेमलता, मंजू, संगीता, सुमन, ज्योति, प्रियंका, विकास सिंह सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।