फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रा के समय मॉस्क लगाने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शनिवार की सुबह उस समय खलबली मच गई, जब जीआरपी टीम ने डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के रुकने पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान नई दिल्ली से यात्रा पूरी करने वाले और स्टेशन से बिहार की ओर बिना मॉस्क के यात्रा कर रहे यात्रियों को मास्क लगाने की हिदायत दी। जीआरपी टीम को देखकर आरक्षण खिड़की पर भोर से मंडरा रहे दलाल जीआरपी टीम को देखकर हट-बढ़ गए।
विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई की ओर से लौटने वाली ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जिले में पहुंच रही है। रेलवे और जिला प्रशासन वैश्विक महामारी की अनदेखी कर बिना जांच किए ही यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने दिया जा रहा है। जबकि वहीं प्रशासन तीन माह पहले किसी यात्री को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराए ट्रेनों में चढ़ने नहीं दे रहा था। यहां तक कि विशेष ट्रेनों के ज्ञानपुररोड, भदोही, प्रयागराज, वाराणसी आदि ठहराव वाले स्टेशनों पर पहुंचते ही रेलवे अधिकारी तैयारी के साथ इंतजार करते थे, लेकिन गत माह से हो रही अनदेखी का मामला सामने आया तो सवाल उठने लगे। साथ ही अवैध वेंडर, जहरखुरान गिरोह की सक्रियता भी सामने आने लगी है।
आरक्षण खिड़कियों पर दलालों के जमघट से सिर्फ यात्री ही परेशान नहीं होते, बल्कि कर्मचारी भी त्रस्त होकर इनसे छुटकारा पाने की शिकायत मंडल स्तर तक कर चुके हैं। उप निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, जो आगामी निर्देश तक जारी रहेगा। टीम में धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें