फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन का कमिश्नर ने लिया जायजा

विज्ञापन
औराई रोडवे बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के एक्सईएन से फाइल लेकर देखती मंडलाय? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। वाराणसी और प्रयागराज के मध्य औराई में नवनिर्मित बस स्टेशन भवन का मंगलवार को कमिश्नर प्रीति शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर अविलंब हैंडओवर करने का निर्देश दिया। इससे लोगों में उम्मीद जग गई। दो करोड़ 32 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था यूपी सिटको ने मुख्य भवन से लेकर टॉयलेट, स्टैंड, कैंटीन आदि को बनवा दिया है। कमिश्नर ने जिलाधिकारी से कहा कि एक सप्ताह के अंदर बस स्टेशन को हैंडओवर किया जाए। कमिश्नर के निर्देश से माना जा रहा है कि जल्द ही बस स्टेशन यात्रियों के लिए चालू हो जाएगा। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता एसके वाजपेयी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें