फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा पेड़ से टकराई  विवाहिता की हुई मौत

Sat, 23 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
पुरानी मोढ़ के समीप पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई इनोवा कार।
विज्ञापन
 भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरदहवां गांव के समीप ज्ञानपुर- मोढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार की          रात अनियंत्रित इनोवा कार पेड़          से टकरा गई। इससे कार में        सवार एक विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भदोही एमबीएस से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जबकि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार वालों की तहरीर पर          पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा         दर्ज किया है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे बदरहवां गांव के समीप इनोवा यूपी 66 एल 1415 एक नीम के पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसमें एक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत महिला की शिनाख्त  पुरानी मोढ़ निवासी सुमन (20) पुत्री गुलाब और घायलों में इरफान (30) निवासी रामपुर जौनपुर, चालक राजकुमार दूबे (29) सिधवन, रामपुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने         घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।  हालत चिंताजनक होने पर दोनों को बीएचयू रेफर किया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि सुमन की शादी तीन साल पूर्व सुरेरी थानाक्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी रामचंद्र के बेटे से हुई थी। 
उधर दूसरी ओर परिवार वालों की तहरीर पर भदोही कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र ने कहा कि दो अज्ञात युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें