फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीचौरी। थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में सोमवार को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिए तालाब में चार साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वह घर के बाहर मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तालाब को मासूम के दादा ने पट्टे पर लिया था। सुरहन गांव निवासी सुजीत कुमार का चार वर्षीय पुत्र अभय उर्फ समीर सोमवार की सुबह घर के पास ही खेल रहा था। घर के पीछे समीर के दादा बलिराम ने मछली पालन के लिए तालाब को पट्टे पर लिया था। उसके बाद वह गायब हो गया। परिवार के लोग तलाश करने लगे। दोपहर दो बजे अभय का शव तालाब में उतरा रहा था। इसकी सूचना किसी ने परिजनों को दी। घर वाले मौके पर पहुंचे और मासूम के शव को तालाब से निकाला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कि अभय घर के सामने खेल रहा था। वह कब तालाब के पास पहुंच गया किसी ने नहीं देखा। सुजीत ने बताया कि उसे आखिरी बार लगभग आठ बजे देखा था तो वह घर के बाहर ही खेल रहा था। नौ बजे के आसपास वह नहीं दिखा तो उसकी पास पड़ोस में तलाश की गई। दोपहर दो बजे सूचना मिली कि उसका शव तालाब में उतराया हुआ है।
जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक छोटी बहन भी है। बाद में जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा के तहत परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



सदमे में परिवार, बुझ गया चिराग
सुरहन में सोमवार को एकलौते मासूम बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। मासूम की मौत के बाद मां सरिता देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही था। परिजन हताश हो गए थे। रोते-रोते वे यहीं कर रहे थे कि बेटे को सब जगह ढूंढा, लेकिन घर के पीछे तालाब में देख लिया होता तो शायद उनका बेटा आज जिंदा होता। परिवार के करूण क्रदन सुनकर हर किसी के आंखों में आंसू आ रहे थे। मृतक की एक छोटी बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें