बाबूसराय। औराई ब्लॉक के बेजवां स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सोमवार को केंद्र की तरफ से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों में लगने वाले रोग, कीट प्रबंधन और जैविक खेती के तरीकों पर जानकारी दी। मौसम के अनुसार बुवाई, उन्नत बीज और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी बताया गया। किसानों ने खेती में आ रही समस्याओं को रखा, जिसका वैज्ञानिकों ने समाधान सुझाया। गोष्ठी में केंद्र प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी, डॉ. आरपी चौधरी, किसान महेश यादव, सुजीत दूबे, विनित चौबै आदि मौजूद रहे।