फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रमेश ब्लॉक अध्यक्ष, मेहींलाल मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत- संघ
विज्ञापन
भदोही। रमेश कुमार पटेल को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जबकि मेहींलाल कनौजिया ब्लॉक मंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। निर्वाचन के बाद उपस्थित शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। मेरा काम होगा शिक्षकों को एकजुट करना। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र रोटहां में बैठक में जिला मंत्री सूर्यकांत मौर्य की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मत से निर्वाचन हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार निर्वाचित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम के बाद मौजूद शिक्षकों ने तीनों पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया और शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। बैठक में वंशराज मौर्य, सुभाष पाल, शेर सिंह, अनिल कनौजिया, सुरेश बघेल, प्रमोद यादव, अखिलेश मौर्य, शिव प्रसाद, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें