फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जीएसटी सुधारों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मंगलवार को जीएसटी में राहत को लेकर व्यापारियों से जनसंपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी की उपलब्धियां के बारे में बताया। उन्होंने धौरहरा में शिव मंदिर के पीछे एक पेड़ मां के नाम लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अजिमुल्लाह चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों लोगों से जनसंपर्क किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार के लिए तीन सितंबर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारों का निर्णय लिया गया। यह 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव है। इन सुधारो के तहत पांच फीसदी और 18 फीसदी की सरल दर संरचना लागू की गई है, जबकि विलासिता और लग्जरी सामान पर 40 फीसदी की दर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें