फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आयुर्वेद है दुनिया की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति

विज्ञापन
केएनपीजी में आयुर्वेद दिवस पर बोलते प्रोफेसर। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र पर मंगलवार को 10वें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए... विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद के महत्व एवं उपचार से मिलने वाले फायदों पर प्रकाश डाला गया। डीएम शैलेष कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि आयुर्वेद एक साक्ष्य आधारित वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद के माध्यम से रोग से स्वास्थ्य की संस्कृति को विकसित करने पर बल दिया। सीडीओ ने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। मरीजों पर इसके साइड इफेक्ट नहीं होते। घोसिया राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की डाॅ. गीता गुप्ता ने गर्भणी परिचर्या और महिलाओं की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह ने प्रजनन व पोषण संबंधी विषय पर विचार रखे। डॉ. अंकुर सिंह ने बच्चों के कुपोषण और पुष्टाहार पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीडी कृषि अश्वनी सिंह, उद्यान अधिकारी ममता सिंह, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डिप्टी सीएमओ ओपी शुक्ला, डॉ. अरविंद कुमार, बृजराज पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें