सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को एंटी रोमियाे और मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। कहा, किसी भी समस्या होने पर तुरंत इस नंबर पर संपर्क करना चाहिए। यह अभियान सीतामढ़ी, सुरियावां, जंगीगंज आदि स्थानों पर चलाया गया। जहां हेल्पलाइन नंबर , सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, 108 और साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 इमरजेंसी, वीमेन पावर लाइन 1090 जानकारी दी गई।