फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को दी सूखे और गीले कचरे की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान से बच्चों को परिचित कराने के लिए कंपोजिट विद्यालय पिपरिस के बच्चों को शुक्रवार को पिपरिस स्थित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का भ्रमण कराया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत एवं प्रभारी सचिव मनोज कुमार मौर्य ने बच्चों को आरआरसी केंद्र की उपयोगिता, महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत ने बताया कि कचरा भी कीमती होता है। इसके दो लाभ हैं नगरों से कचरा इकट्ठा कर उन्हें आरआरसी केंद्र लाया जाता है जहां कचरा प्रबंधन के माध्यम से ठोस और रीसाइकल होने वाले पदार्थों को अलग किया जाता है। इसके बाद रीसाइकल किए जाने वाले कचरे को रीसाइकल के लिए भेज दिया जाता है। बताया कि घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए। इसके बाद कचरे को सफाईकर्मियों की गाड़ी को अलग-अलग सौंप देना चाहिए। भ्रमण में ग्राम प्रधान हृदय नारायण सरोज, सभाजीत, श्रीकांत, संतोष कुमार, विजय कुमार बिंद, गोपाल, प्रेमा देवी, गीता देवी और शोभनाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें