फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संचयन के लिए योजना बनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचयन एवं वर्षा जल संरक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें जल संरक्षण को बढ़ावा देने, वर्षा जल के अधिकतम संचयन तथा विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी एवं स्थायी प्रयास किए जाएं। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में जल संचयन की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, विद्यालयों, कार्यालयों, सामुदायिक परिसंपत्तियों और उपयुक्त स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था प्रभावी रूप से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें