फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के कहर से रेलवे भी परेशान: भदोही में एक दूसरे पर चढ़ गई रेल पटरी, वंदेभारत सहित कई ट्रेनें विलंबित

Sun, 21 May 2023 10:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। गर्मी का असर अब भारतीय रेलवे को परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को गोपीगंज ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पटरी फैल गई। इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
रेल पटरी ठीक करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी का असर अब भारतीय रेलवे को परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के असर के कारण उपकरण जवाब दे रहे हैं। रविवार को भीषण गर्मी के कारण भदोही जिले में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर पटरी एक दूसरे पर चढ़ गई। इससे कई ट्रेनें विलंब हो गई। वहीं वंदेभारत को 20 मिनट ज्ञानपुर रोड पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ चिलचिलाती धूप से लोगों को जीना मुहाल है। वहीं दूसरी तरफ उपकरण भी जवाब देते जा रहे हैं। रविवार को गोपीगंज ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर डाउन किलोमीटर 263 बटा 34 पर पटरी फैल गई। इससे परिचालन प्रभावित हुआ।

विलंबित ट्रेनों में वंदेभारत, पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस रही। दानापुर सिकंदराबाद 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पवन एक्सप्रेस को भी 20 मिनट तक भीटी में खड़ा होना पड़ा।

विज्ञापन

पटरी के फैलने की जानकारी होते ही रेलवे इंजीनियर पटरी को सुधारने में लगे रहे। इस दौरान सभी ट्रेनों को अपलाइन से निकाला गया। एसआईबी सूत्रों के मुताबिक प्रभावित सभी ट्रेनों को अपलाइन से चलाया जा रहा है।

काशी-कैंट के बीच सिग्नल फेल

वाराणसी के कैंट और काशी रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को लॉक इंस्ट्रूमेंट में गड़बड़ी की वजह से सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते सुबह 8:55 बजे से 11:3 बजे तक चार एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां रोक-रोकर कॉसन पर चलाई गईं। इनमें हावड़ा अमृतसर मेल, विभूति एक्सप्रेस, हुबली-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस और रांची-बनारस एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के मुताबिक सुबह काशी-कैंट के बीच ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट में गड़बड़ी की वजह से सिग्नल फेल हो गया। इन दोनों स्टेशनों की बीच आने-जाने वाली ट्रेनों को रोक-रोककर कॉसन पर चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें