इसमें लोगों को जड़ी बूटी वितरण किया गया, दिवस के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सांसद विरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। कहा कि भारतीय जीवन पद्धति से जीवन यापन करने वाला हर व्यक्ति योगी है।
मोदी के नेतृत्व योग दुनियाभर में प्रसारित हुआ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कहा कि प्रकृति से जुडना ही योग है। इसमें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए। योग किसी खास वर्ग के लिए नही सभी का है। सांसद ने जमीन उपलब्ध होने पर योग भवन बनवाने की घोषणा की। सांसद ने महाविद्यालय परिसर में 25 लाख लागत की व्यायामशाला का शिलान्यास भी किया।
अध्यक्षता पूर्व विधायक घनश्याम दुबे और संचालन जिला प्रभारी धीरज सिंह ने किया। राज्य प्रभारी संदेश योगी ने आभार जताया। इस मौके पर जटाशंकर मौर्य, कालीन निर्यातक अब्दुल हादी, बृजेश सिंह, डॉ.आलोक, शेषधर गुप्ता,रामगरीब गुप्ता, रामेश्वर सिंह, विजयशंकर, अश्वनी साहू, पंचमलाल मौर्य, देवेंद्र सिंह, बऊ उपाध्याय, दिनेश प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किया।