फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तकनीकी खेती से बढ़ाएं आय, अनुदान का भी लाभ लें

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मा योजना के तहत मंगलवार को रबी उत्पादकता गोष्ठी औराई ब्लॉक सभागार एवं भदोही के सर्रोई स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर आयोजित किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं तकनीकी खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि परंपरागत खेती से हटकर किसान नई-नई तकनीकी अपनाएं। जिससे कम लागत में वह अधिक कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान इसका लाभ उठाकर खुद को समृद्ध बनाएं। खाद, बीज से लेकर उपकरण सभी पर अनुदान मिल रहा है। किसानों को कोई दिक्कत न हो इसलिए गोष्ठी कर जागरूक किया जा रहा है।
उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत कम करनी होगी। उन्होंने कृषि निवेश, कृषि यंत्र सोलर पंप पर अनुदान के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. योगेश ने बताया कि इस समय ठंड बढ़ने वाली है। मौसम को देखते हुए जानवरों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. किरन कुमार ने सरसों की बोआई, गेहूं, चना, मटर आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने भी कई जानकारी दी। इसी प्रकार राजकीय कृषि बीज भंडार सर्रोई में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी ने मृदा स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें। डाॅ. रेखा सिंह ने फल संरक्षण एवं बागवानी, डॉ. शिविर कुमार ने सरसो, गेहूं, मटर और चना की बोआई, रोग एवं निदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें