फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंखों में संक्रमण के बढ़े मरीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला असपताल में मरीज की आंख चेक करते डा. सुरेंद्र बिंद। संवाद
विज्ञापन
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में इनदिनों मरीजों की संख्या में वृद्धि आई है। ओपीडी में संक्रमण बीमारी से ग्रसित ज्यादातर मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी जा रही है। सप्ताहभर पहले ओपीडी में 50 मरीज पहंचते थे। अब 75 से अधिक मरीज पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 800 की ओपीडी होती है, इसमें से करीब 75 की ओपीडी नेत्र विभाग में हो रही है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की आंखों पर पड़ा है, क्योंकि रात में लोग बाइक से सफर करते हैं। ठंडी हवा सीधे आंखों को चुभती है। इसके कारण आंख से पानी आने लगता है। कीड़े जाने पर लोग आंखों को मसल देते हैं। इसके आंखों में लालपन आ जाते हैं। ऐसे में सेहत को लेकर सजगता जरुरी है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि ओपीडी में आंखों में सूजन होना, लालपन दिखना, खुलजी, पानी आना सहित आदि बीमारियां से ग्रसित मरीज पहुंच रहे। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक से सफर के दौरान हेल्टमेट जरुर लगाएं। इसके अलावा इस समय धान की कटाई, मड़ाई का कार्य शुरू हुआ है। आंख में मड़ाई, कटाई का धूल जाने के कारण खुजली होने लगती है। इससे आंखे लाल हो जाती है, अभी आगामी एक सप्ताह में और मरीज बढ़ेंगे। नेत्र विभाग की ओपीडी 150 के पार पहुंचेगी। कटाई का शुरूआती दौर है, पिक ऑवर में मरीजों की संख्या बढ़ती है। बुधवार को मरीज रमेश बिंद, अनिल दूबे, सरित यादव आदि व्यक्तियों के आंखे लाल हो गई थी, जो अस्पताल दिखाने आई थी। जांच पड़ताल करके मरीज को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें