ज्ञानपुर। आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भी जिले के कालीन कारोबियों के यहां धमकी रही। भदोही के काजीपुर स्थित कालीन कंपनी में बृहस्पतिवार शाम तक जांच प्रक्रिया चलती रही। आयकर विभाग ने कंपनी का गेट दिन बंद कर कागज खंगालती रही। वहीं गोपीगंज में टीम कागजात जब्त कर दोपहर बाद भी वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज से आयी आयकर विभाग की टीम जिले में कालीन कारोबियों के यहां जांच कर रही है। बुधवार को कई कंपनियों पर धावा बोली टीम की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। शाम तक टीम की कार्रवाई चलती रही। जिससे कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों से बातचीत से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ कार्रवाई के संबंध में कारोबारी भी कुछ कहने से बचते नजर आये।