फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद समेत 6 पर केस, दो को जेल

Tue, 29 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा मार्केट में रविवार की रात छेड़खानी को लेकर हुए बवाल मामले में औराई पुलिस ने पूर्व सभासद समेत छह पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 घटना वाली रात में उपद्रवियों ने आरोपी पूर्व सभासद की दो मैजिक को आग लगा दी थी। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। मार्केट में दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं।

 रविवार की रात घोसिया के सर्राफा मार्केट में एक युवती से छेड़खानी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले और उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी एके राय के समझाने पर लोग शांत हुए। रात 10 बजे के बाद डीएम और एसपी के जाने पर उपद्रवियों ने आरोपी पूर्व सभासद ज्ञानचंद्र जायसवाल की दो मैजिक में आग लगा दी।

रविवार को पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर औराई थाने में पूर्व सभासद ज्ञानचंद्र, शिवचंद्र, कल्लू, पप्पू, राहुल, लवली के खिलाफ छेड़खानी, बलवा, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। पूर्व सभासद समेत दो लोग जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें