सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र के भटगवां और हरिरामपुर में 70 लाख की राजकीय नलकूप और 9.50 लाख इंटरलॉकिंग सड़क का ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने उद्घाटन किया।
दोनों गांवों में राजकीय नलकूपों की स्थापना से 100 हेक्टेयर असिंचित जमीनों की सिंचाई होने लगेगी। भटगवां में मुख्य अतिथि विधायक विपुल दूबे ने कहा कि कोनिया सनातनियों की धरती है।
जिस दिन योगी महराज ने धनतुलसी में गंगा पार पक्का पुल स्वीकृत किया था, उस दिन कोनिया होली और दिवाली जैसा त्योहार मना। संचालन विधान चंद्र दूबे और अध्यक्षता संतलाल राय ने की।
मौके पर शैलेश पांडेय, राजू सिंह, प्रमोद राय, रामकैलाश तिवारी, शिवचंद शुक्ल, हृदयशंकर दूबे, एसडीओ अमरकांत मिश्रा, पंकज सिंह, राहुल सिंह, संतोष पांडेय, अंबुज मिश्र आदि रहे।