फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंडर-12 में वाराणसी और अंडर 14 में भदोही ने अनपरा को दी शिकस्त

विज्ञापन
अनपरा में अंडर-14 और अंडर-12 के मैन आफ द मैच खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रही पूर्वांचल कप ट्राई क्रिकेट सीरीज में अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए। दोनों वर्गों में वाराणसी और भदोही की टीमों ने अनपरा को शिकस्त दी। अंडर 12 में वाराणसी-अनपरा और अंडर 14 में भदोही और वाराणसी के बीच फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। अंडर-12 वर्ग का पहला मैच वाराणसी और अनपरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। दीपक ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। जवाब में अनपरा की टीम 17.4 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। देवांश ने 19 और निखिल ने 13 रन का योगदान दिया। वाराणसी के आर्यन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वाराणसी ने यह मुकाबला दो रन से जीत लिया। अंडर-12 वर्ग में भदोही की टीम दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वहीं अनपरा इस वर्ग में वाराणसी से फाइनल खेलेगी। अंडर-14 वर्ग का दूसरा मैच भदोही और अनपरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने 29.2 ओवर में 164 रन बनाए, इसमें कृष्णा ने 21 रन का योगदान दिया। अनपरा की ओर से निखिल ने चार और पीयूष ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में अनपरा की टीम 26.5 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। प्रिंस ने 38 और आकाश ने 26 रन बनाए। भदोही की ओर से मंगल और शिवम ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को 42 रन से जीत दिलाई। अंडर-12 वर्ग में आर्यन और अंडर-14 में शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें